सेट पर अपनी बिटिया को ले जाती हैं हाले बेरी
agency
| Jul 23, 2012, 16:38PM IST

वेबसाइट 'ऐसशोबिजडॉटकॉम' की रपट के अनुसार बेरी शूटिंग के बीच-बीच में अपनी बेटी के साथ खेल रही थीं। चार वर्षीय नाहला ने गुलाबी रंग के कपड़े और उनसे मेल खाते जूते पहने हुए थे। मां-बेटी दोनों हर वक्त हंसती नजर आईं।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व बेरी फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान गिर गई थीं और उनके सिर पर चोट आई थी। उन्हें एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस से केडार्स-सिनाई मेडिकल सेंटर ले जाया गया था, जहां से उन्हें जल्द घर भेज दिया गया।






