इस फिल्म पर कई देशों ने लगा दिया प्रतिबंध
dainikbhaskar.com
| May 04, 2012, 01:22AM IST

2009 में बनी जापानी फिल्म 'ग्रोटेस्क्यू' पर कई देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि इसमें बहुत वीभत्स हिंसा दिखाई गई थी।
इस फिल्म की कहानी में अपने पहले डेट पर जा रहे एक नौजवान जोड़े का अपहरण हो जाता है। किडनैपर बहुत हिंसक तरीके से दोनों को टार्चर करता है।
इसमें इंसान के अंगों को काटने-छीलने के वीभत्स दृश्य हैं। आंख निकालने और अंग-भंग करने जैसे दृश्यों को देखना आम जनता के लिए ठीक नहीं समझा गया।
इस तरह की फिल्मों को स्प्लैटर हॉरर कहा जाता है। हॉस्टल और सॉ जैसी फिल्में इसी क्लास में गिनी जाती हैं।
'ग्रोटेस्क्यू' की बहुत आलोचना हुई। इसे बहुत खराब रेटिंग मिली। यह फिल्म सुपरफ्लॉप रही।





