तारीफें बटोर चुकी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दिखाई जाएगी सनडांस फेस्टिवल में
Dainikbhaskar.com
| Dec 01, 2012, 14:56PM IST

कई प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाए जाने के बाद 'गैंग्स ऑफ वासेपुर अब सनडान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इससे पहले इस फिल्म को टोरंटो और बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जा चुका है।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पूरे देश के सिनेमाप्रेमियों का पॉजिटिव रिस्पॉंस मिला था। फिल्म के कलाकारों को उनके अभिनय के लिए भी काफी सराहा गया था। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दो भागों में रिलीज की गई थी।






