पॉप गायिका लेडी गागा ने लंदन के फिट्जरोविया में एक आलीशान आशियाना खरीदा है। उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पुरुष मित्र टेलर किने के साथ इस घर में रहेंगी।
गागा ने हाल ही में किने से उनके साथ रहने के लिए कहा था।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि गागा जब भी लंदन आती हैं तो वह एक होटल में रुकती हैं लेकिन बार-बार यहां आने के चलते उन्होंने यहां एक आशियाना खरीदने का निर्णय लिया।
गागा ने जिस इलाके में घर खरीदा है, वहां पूर्व में कई हस्तियां रह चुकी हैं। वहां मैडोना का भी एक घर था।