बड़े परदे पर फिर गूंजेगा,‘नालायक, अधर्मी, दुराचारी,भ्रष्टाचारी, बोल सॉरी..’

‘नालायक, अधर्मी, दुराचारी, मामाचारी,भ्रष्टाचारी, बोल सॉरी..’ फिल्म 'जाने भी दो यारों' का यह डायलॉग तो आपको याद ही होगा।
सबसे मजेदार टाइमलैस कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘जाने भी दो यारों’ (जेबीडीवाय) का सीक्वल बनने वाला है। नसीरुद्दीन शाह और रवि वासवानी स्टारर उस फिल्म का सीक्वल डायरेक्ट कुंदन शाह बनाने जा रहे हैं।
उनका कहना है,‘हम सालों से इस आइडिया पर काम कर रहे हैं। जेबीडीवाय 1983 में रिलीज हुई थी। मैं इस फिल्म की ओरिजनल कास्ट के साथ इस फिल्म का सीक्वल बनाऊंगा।
सीक्वल फिल्म को यंग एक्टर्स के साथ करने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि सीक्वल अपनी पुरानी फिल्म की स्टोरी को ही आगे बढ़ाएगी।
दुर्भाग्य से रवि वसवानी अब हमारे साथ नहीं हैं। इस सीक्वल में उनकी 35 साल आगे की कहानी होगी। नसीरुद्दीन उनका किरदार ही निभाएंगे। दिवंगत रवि वासवानी का रोल अभी निश्चित नहीं है।
फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। मैंने, नसीरुद्दीन शाह से दो साल पहले इस पर बात की थी लेकिन उन्हें पूरी स्क्रिप्ट ही पसंद नहीं आई थी।
मैंने उनसे कहा कि अगर वे जेबीडीवाय के पार्ट-1 को दिमाग में रखेंगे तो जेबीडीवाय-2 कभी नहीं बन पाएगी।






