सेंसर बोर्ड के अंकुश से बाहर होते फिल्म निर्माता, विवादस्पद प्रोमोशन की होड़

नई दिल्ली. लग रहा है बॉलीवुड सेंसर बोर्ड के अंकुश से बाहर हो रहा है। पहले पूजा भट्ट ने सेंसर बोर्ड को धता बताते हुए 'जिस्म 2' का ऑनलाइन प्रोमो लांच किया, उसके बाद अब गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2 का ट्विटर पर आपत्तिजनक प्रमोशन किया जा रहा है।
8 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (पार्ट 2) के प्रमोशन के लिए ट्विटर पर फिल्म के प्रमुख किरदारों का अकाउंट बनाया गया है। एक का नाम है रामधीर सिंह तो दूसरा है फैजल खान। इसी तरह एक एकाउंट सुल्तान खान का है। फिल्म में जिस प्रकार से प्रत्याशी आपस में लड़ते हैं, वैसे ही माइक्रोसॉइट पर भी लड़ाई चल रही है। फिल्म में निर्दलीय प्रत्याशी बने फैजल खान और वासेपुर मजदूर विकास पार्टी रामधीर सिंह आपस में बेहद गंदी गालियां दे रहे हैं और एक दूसरे के पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं।
REAL GANGS OF WASSEYPUR: जेल से भी साबिर का मर्डर प्लान कर रहा फहीम







