| कहानी
फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' कहानी है मिनी (जेनेलिया डिसूजा) की जिससे शहर का हर लड़का शादी करना चाहता है। इसकी केवल यह वजह नहीं है कि मिनी खूबसूरत है, बल्कि उसके पास कनाडा का पासपोर्ट है और अपने अमीर पिता भट्टी (टीनू आनंद) की करोड़ों की जायदाद की वह वारिस भी है। भट्टी साहब को अपनी बेटी की शादी की बहुत जल्दी है और वे तेजी से लड़का ढूंढ रहे हैं। मिनी अभी शादी नहीं करना चाहती और किसी भी तरह से वह इससे बच निकलना चाहती है। मिनी की मुलाकात होती है वीरेन (रितेश देशमुख) से जो मिनी के डैडी की कंपनी में ही नौकरी करता है और उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है। अपनी शादी को बचाने के लिए वीरेन से मिलकर मिनी अपना किडनैपिंग का प्लान बनाती है और गायब हो जाती है। दोनों के बीच रोमांस हो जाता है। फिर देखने को मिलता है एक ड्रामेटिक क्लाइमेक्स।आगे क्या होगा यह जानने के लिए 24 फरवरी का इंतजार कीजिए| |
|


