BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Farhan Khan Is Sonam's Favourite Actor

सोनम को पसंद हैं फरहान, भा गया उनका टैलेंट

Dainikbhaskar.com | Dec 17, 2012, 15:18PM IST
 
 


सोनम कपूर के पसंदीदा अभिनेता फरहान अख्तर हैं। सोनम यूँ तो फरहान के अभिनय की कायल पहले से ही थीं। लेकिन उनके साथ काम करने के बाद वो उनकी बड़ी प्रशंसक बन गयी हैं। 


 
सोनम और फरहान जल्द ही अगले साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक साथ नज़र आयेंगे। ये फिल्म मिल्खा सिंह की ज़िन्दगी से प्रभावित है। सोनम ने इस फिल्म के लिए एक महीने तक फरहान के साथ काम किया। उस दौरान एक साथ वक़्त बिताने पर सोनम ने जाना की फरहान किस स्तर के एक्टर हैं। उन्होंने फरहान की काम के प्रति निष्ठा देखी। 
 
सोनम के हिसाब से फरहान बेहद अनुशासित हैं। सबसे ज्यादा जो उनको पसंद है उनके बारे में वो ये है कि फरहान बहुप्रतिभाशाली हैं। वो अभिनेता हैं, गायक हैं, लेखक हैं, निर्देशक हैं और निमाता हैं। इन सभी क्षेत्रों में वो बहतरीन खिलाड़ी है। सोनम खुद भी कई क्षेत्रों में दिलचस्पी रखती हैं फिर चाहे वो अभिनय हो, फैशन हो या चैरिटी जैसी सामाजिक कार्य हो। 
 
सोनम उनके प्रतिभाओं की इज्ज़त करती हैं और वो इस बात को समझती हैं कि किसी भी क्षेत्र में उत्तीर्ण होने के लिए कितनी मेहनत लगती है।    
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment