दिलीप कुमार यूं तो अपनी लाइफ में विवादों से दूर रहने में ही भलाई समझते थे मगर इनकी लव लाइफ को लेकर कई किस्से हमेशा गॉसिप गलियारों में छाए रहे। 11 अक्टूबर 1966 को दिलीप साहब ने सायरा बानो से शादी कर सबको चौंका दिया था। वह उनसे उम्र में 22 साल छोटी थीं।
सायरा से शादी करने के बाद और पहले भी दिलीप साहब की जिंदगी में कुछ हसीनाएं थीं।आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइये नजर डालते हैं उनके फेमस लव अफेयर्स के बारे में: