EXCLUSIVE:वीना मलिक बनेंगी लैला, अनसुलझी मौत की गुत्थी पर बनेगी फिल्म!

लैला खान को राजेश खन्ना के साथ फिल्म में लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर राकेश सावंत फिर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं| लैला की बेरहमी से हत्या कर दी गई है और अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है|
राकेश लैला की मर्डर मिस्ट्री पर फिल्म बनाएंगे और इस फिल्म में लैला का किरदार निभाने के लिए उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस और रियलटी गर्ल वीना मलिक को अप्रोच किया है| लैला की बोल्ड बहन आफरीन पटेल का किरदार राखी सावंत निभाती नजर आ सकती हैं| आफरीन का नाम बहु चर्चित अदनान पत्रावाला किडनैपिंग और मर्डर केस में सामने आया था|
इसके अलावा लैला की मां का किरदार गुजरे ज़माने की मशहूर पाकिस्तानी सिंगर सलमा आगा निभाएंगी| राकेश ने कहा, सलीना का किरदार क्रूर किस्म का है और यह फिल्म का महत्वपूर्ण चरित्र है इसलिए मुझे लगा सलमा जी ही उस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं| वहीं वीना के बारे में राकेश ने कहा कि वीना को मैंने इस ओल के लिए अप्रोच किया है और सबकुछ तभी तय हो पायेगा जब वह दुबई से वापस आएंगी|इस फिल्म का नाम 'एक थी लैला' रखा गया है और इसे रियाज भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं|








