PICS: ऐसे मनाई जा रही हैं 'बालिका वधू' की दूसरी शादी की खुशियां

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और कई एक्टर्स अपनी फिल्म में खुद गाना गा चुके हैं।लेकिन अब टेलीविजन एक्टर्स भी ऐसा ही कर रहे हैं। ‘बालिका वधू’ सीरियल की सुरेखा सीकरी, अनूप सोनी और स्मिता बंसल ने अपनी आवाज में शो में होने वाली आनंदी की संगीत सेरेमनी के लिए गाना रिकॉर्ड किया है।
इन तीनों और शो की अन्य कास्ट का यह गाना शिव और आनंदी की संगीत सेरेमनी में रिलीज होगा। इस शो की फैमिली के लिए यह बड़ा आयोजन है और वे इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अगले कुछ दिनों में इस बड़े आयोजन में सारा परिवार साथ दिखाई देगा।
इस गाने के बोल ‘बालिका वधू’ के राइटर ‘दादी सा’, ‘मां सा’ और ‘बापू सा’ ने गाया गाना रघुवीर शेखावत ने ही लिखे हैं। पूरा गाना आनंदी के नई दुल्हन वाले रिश्ते को अपनाने के बारे में हैं। इस एक्सपीरियंस के बारे में स्मिता
बंसल कहती हैं, ‘मैं इसको लेकर बहुत नर्वस थी क्योंकि मैंने जिंदगी में कभी सिंगिंग ट्राय नहीं की है।
यहां तक कि मैं बाथरूम सिंगर भी नहीं हूं। मैं रिकॉर्डिग के दिन भी बड़ी डरी हुई थी। लेकिन अब गाना पूरा हो चुका है जो काफी मेलोडियस लग रहा है। मैं बेहद खुश हूं कि मैं इसका पार्ट बनी जिसमें शादी से जुड़े एहसास समाए हैं।’
अनूप सोनी का कहना है, ‘यह गाना बड़ी खूबसूरती से तैयार किया गया है। यह गाना बेटी की शादी के समय परिवार की भावनाओं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करता है। इस गाने की शूटिंग भीम मेरे लिए बेहद खास रही।’
देखिए इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान कलाकार और आनंदी के परिवार की कुछ खास तस्वीरें:






