BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Exclusive: Murder 3 Gets U/A Certificate, Less On Adult Content!

Exclusive : एडल्ट नहीं 'मर्डर 3', सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट

Tina Krishnan | Feb 10, 2013, 00:33AM IST
 
 

मुंबई। महेश भट्ट निर्देशित 'मर्डर' सीरीज की फिल्मों का नाम आते ही कामुक और उत्तेजित करने वाले सीन जैसे परदे पर तैरने लगते हैं। लेकिन इस सीरीज की तीसरी फिल्म के साथ ऐसा नहीं है।
 
रणदीप हुड्डा, अदिति राव स्टारर 'मर्डर 3' को सेंसर बोर्ड का यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है. जी हां! आपने बिलकुल सही पढ़ा  मर्डर 3 में कामुकता पर इमोशंस हावी होने वाले हैं। 
 
प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र के मुताबिक, "सेंसर बोर्ड को इस फिल्म में कोई कामुक सामग्री नहीं मिली है इसलिए फिल्म को सभी आयुवर्ग के लिए देखने लायक मानते हुए यू/ए प्रमाण दिया है।" 
 
दैनिक भास्कर ने जब इस बारे में महेश भट्ट से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, "हां, फिल्म को यू/ए प्रमाण पत्र मिल गया है और हम इसके बारे में खुश हैं। यह एक ब्रांड को फिर से गढ़ने जैसा है। यह इरोटिक फिल्म की जगह एक इमोशनल लवस्टोरी है। दो महिलाओं के जीवन पर आधारित यह एक ड्रामा थ्रिलर।"
 
गौरतलब है कि 'मर्डर' सीरीज की पिछली दो फिल्में  मल्लिका शेरावत-इमरान हाशमी और इमरान हाशमी-जैकलीन फर्नांडीस के कामुक दृश्यों से भरी हुई थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मर्डर 3 बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment