'फिल्म इंडस्ट्री में जॉन अब्राहम मुझे सबसे ज्यादा चार्मिंग लगे'

रॉक ऑन फेम प्राची देसाई कहना है कि वह ना तो किसी खान के साथ लॉन्च हुईं और ना ही वह कपूर खानदान की बेटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में लोग उनको काम से पहचानते हैं।
वह अपनी नई फिल्में 'बोल बच्चन' और 'आई मी और मैं' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्राची ने अपनी आनेवाली फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में बातें की। उन्होंने ये बातें कहीं-
अजय और अभिषेक के साथ 'बोल बच्चन' में काम करके बहुत मजा आया। दोनों सेट पर हंसी मजाक करते रहते थे। यह रोहित शेट्टी के अपने खास स्टाइल की फिल्म है। इसमें बहुत कॉमेडी और फन है। साथ में, एक्शन भी है।
'आई मी और मैं' साइन करने से पहले मैं जॉन अब्राहम को नहीं जानती थी। उनके साथ यह फिल्म करने के बाद मैं यह कह सकती हूं कि मैं अब तक जितने लोगों से मिली हूं, उनमें से जॉन सबसे ज्यादा चार्मिंग लगे। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में वह मेरे सबसे फेवरेट को-स्टार हैं।
मैं बोल्ड सीन्स भी करना चाहूंगी। रॉक ऑन फिल्म के बाद लोगों के मन में जो परसेप्शन बना है, मैं बिल्कुल वैसी नहीं हूं। समय की कुछ अपनी डिमांड होती हैं। फिर भी, मैं सोचती हूं कि एक्टर को हमेशा अपने मन मुताबिक काम करना चाहिए। मैं भी अपने हिसाब से रोल चुन रही हूं। साक्षी का रोल रॉक ऑन में करके मुझे बहुत खुशी हुई। वंस अपोन टाइम इन मुंबई में मुमताज का रोल भी अच्छा था। मैं नए तरह के रोल्स करना चाहती हूं। मैं अपनी फिल्म 'बोल बच्चन' और आई मी और मैं बिजी हूं। इस फिल्म के लिए कमिटेड हूं, इसलिए मैंने रॉक ऑन नहीं किया।
मैं फिलहाल शादी के बारे में नहीं सोच रही हूं। अपने काम से प्यार करती हूं। स्क्रीन पर तो वाइफ का रोल निभाने में यकीं करती हूं लेकिन असली लाइफ में इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हूं। शादी के लिए मेरे पास टाइम नहीं है। फिलहाल, इसका ख्याल मेरे दिमाग में दूर-दूर तक नहीं है।
बॉलीवुड में फेमेल ओरिएंटे़ड फिल्में बहुत बन रही हैं। यह एक बढ़िया ट्रेंड है। हर किसी को डर्टी पिक्चर के विद्या बालन जैसी भूमिका चाहिए। लेकिन, इसके लिए आप पर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का भरोसा भी होना चाहिए। मुझे खुशी है कि मैं ना तो किसी खान के साथ लॉन्च हुई और ना ही कपूर खानदान की बेटी हूं, फिर भी इंडस्ट्री में मुझे काम मिला। मैं अपने रोल्स को दिल से निभाती हूं। आज लोग मुझे मेरे काम के कारण जानते हैं।






