एक्सक्लूसिव: 'फरारी की सवारी' कर dainikbhaskar.com पहुंचे सरमन और बोमन

बॉलीवुड में यह कहा जाता है कि विधु विनोद चोपड़ा फिल्म बनाते समय सेट पर बहुत गुस्से में रहते हैं। वह एक्टर्स के साथ बहुत एग्रेसिव बर्ताव करते हैं।
'फरारी की सवारी' फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर बोमन इरानी डायरेक्टर विधु के साथ काम कर चुके हैं। दैनिक भास्कर डॉट कॉम ऑफिस आए बोमन से जब हमने विधु के गुस्से के बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ और राज खोले।
बोमन ने कहा, 'मैंने बहुत सारे प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन विधु कुछ अलग हैं। इनकी पर्सेनेलिटी के अनेक पहलू हैं। उनका एग्रेसन फिल्म में इंवोल्वमेंट को लेकर ज्यादा होता है और उनका व्यवहार बिल्कुल बच्चों जैसा है। वह एक्टर्स से बहुत प्रेम करते हैं और फिल्में बनाने में अपनी सारी मेहनत झोंक देते हैं।'
विधु के साथ काम करने का बोमन का अनुभव शानदार रहा। अब, उनकी बात मानें तो यही कहेंगे कि बॉलीवुड में विधु के बारे में जो बातें कही-सुनी जा रही है, उनमें बहुत ज्यादा सच्चाई नहीं दिखती।








