मुंबई। शादी और रिसेप्शन के बाद एशा देओल और भरत तख्तानी हनीमून के लिए तैयार हैं। ऐशा ने शादी से पांच दिन पहले ही ट्वीट किया था कि वह हनीमून के लिए इंतजार नहीं कर सकतीं। उनके पति भरत का कहना है कि वे हनीमून कहां मनाएंगे, यह अभी राज ही रहेगा।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं एशा। शनिवार रात उनके लिए शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई। इसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड, राजनीति और दूसरे क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन एशा के भाई सनी और बॉबी देओल पार्टी से गायब ही दिखे। जबकि एशा के मुंहबोले भाई सलमान पार्टी में पहुंचे। सनी और बॉबी शादी में भी नहीं पहुंचे थे।