BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Esha Deole Marriage Ceremony

सेहत ठीक नहीं होने के बावजूद एशा की शादी में पहुंचे बिग बी

dainikbhaskar.com | Jun 29, 2012, 12:08PM IST
 
 


मुम्बई। अभिनेत्री एशा देओल शुक्रवार को व्यवसायी भरत तख्तानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से हुई इस शादी की रस्में जुहू के 'इस्कॉन मंदिर' में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एशा की मां व प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए काफी खुश हैं।
 
एशा-भरत की शादी में सितारे जमीन पर, देखिए तस्वीरें
एशा ने इस मौके पर तीन कांजीवरम साड़ियों और सोने से बना लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं जरदोजी के काम वाली सफेद शेरवानी में भरत काफी आकर्षक नजर आ रहे थे। दोनों के शादी के परिधान नीता लुला ने तैयार किए थे।
 क्लिक करें, एक था टाइगर का फर्स्ट लुक
शादी के लिए मंदिर को ढेर सारे फूलों से सजाया गया था, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा था।
 क्लिक करें, पूनम का हॉट फोटोशूट
विवाह के बाद हेमा ने कहा कि उनकी बेटी उन्हें बहुत याद आएगी। उन्होंने कहा, "यह एक आम दक्षिण भारतीय शादी थी, जिसमें कुछ बदलाव किए गए थे। मैं एशा के लिए काफी खुश हूं कि उसे सही जीवनसाथी मिला। एशा की मुझे बहुत याद आएगी लेकिन वह मुम्बई में ही रहेगी, इस बात की मुझे खुशी है।"
 
शादी में हेमा लाल और नारंगी रंग की कांजीवरम साड़ी में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं, और एशा के पिता व अभिनेता धर्मेद्र सफेद कुर्ते पायजामे में नजर आए।
 
विवाह समारोह में सिनेमा, व्यापार और राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं और सभी ने वर-वधु के बेहतर भविष्य की कामना की।
 
बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विनोद खन्ना, मनोज कुमार, वैजयंती माला, फरदीन खान, अभय देओल, रानी मुखर्जी, हेमा की भतीजी अभिनेत्री मधु, संगीतकार अनु मलिक, नृत्य निर्देशक संदीप सपोरकर, उनकी पत्नी जेस्से रंधावा, फिल्मकार रमेश सिप्पी, सहारा प्रमुख सुब्रतो राय, व्यवसायी मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी, राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी, उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी भी विवाह समारोह में मौजूद थे।
 
एशा की शादी का प्रीतिभोज शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में दिया जाएगा।

PHOTOS: ब्रेकअप के बाद कैट फिर से आईं सलमान के इतने करीब!


 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment