ऑस्कर विजेता अर्नेस्ट बॉर्गनिन का निधन
agency
| Jul 09, 2012, 16:07PM IST

वेबसाइट 'स्टारपल्स डॉट कॉम' के मुताबिक गुर्दो के काम करना बंद कर देने से रविवार को बॉर्गनिन का निधन हो गया।
उनकी मृत्यु के समय यहां सेडर्स-सिनाई मेडीकल सेंटर में उनके साथ उनकी पत्नी व बच्चे मौजूद थे।
बॉर्गनिन ने 'द डर्टी डजन', 'आइस स्टेशन जेब्रा', 'मेकहेल्स नेवी' व 'द वाइल्ड बंच' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। बाद में 90 के दशक के अंत में उन्होंने टीवी श्रृंखला 'द सिंगल गाई' में अभिनय किया।
उनकी हाल ही में आई फिल्मों में 'बास्केटबॉल' व 'गेटेका' शामिल हैं।
बॉर्गनिन गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के लिए नामांकित होने वाले सबसे उम्रदराज सितारे हैं।
वह 2007 में टीवी फिल्म 'ए ग्रेंडपा फॉर क्रिसमस' के लिए नामांकित हुए थे। उन्हें पिछले साल 17वें वार्षिक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।






