BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Emraan Khan To Throw A Bash On 50 Years Of His Home

घर की 50वे सालगिरह पर 'मटरू' इमरान देंगे जोरदार पार्टी

dainikbhaskar.com | Dec 18, 2012, 16:49PM IST
 
 


इमरान खान हाल ही में अपने नानाजी नासिर हुसैन के बंगले में नवीकरण के बाद फिर से शिफ्ट हुए। इमरान बचपन से इसी घर में रहे हैं। इस बंगले को नासिर जी ने 50 साल पहले अपने बच्चों के लिए बनवाया था।

नासिर साहब अपने समय के जाने माने निर्माता- निर्देशक थे। शम्मी कपूर के कामयाब करियर के पीछे इनका बहुत बड़ा हाथ रहा। यहाँ तक कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी नासिर साहब के बंगले से ही हुई थी। वे इनलोगों के बेहद करीब थे।   

इस बंगले को अब 50 साल हो गए हैं। गृहप्रवेश और घर के 50 साल पूरे होने पर इमरान ने एक पार्टी रखी है। ये घर इमरान के दिल के बहुत करीब है। इस घर से उनकी कई खूबसूरत यादें जुडी हुई हैं।

ये बंगला हमेशा से 24 पाली हिल के नाम से जाना जाता था लेकिन अब इमरान ने इसका नाम उनके नानाजी नासिर हुसैन के नाम पर रखा है जो कि अब एन एच 24 है।

इस पार्टी में इमरान अपने परिवार, करीबी दोस्तों और फ़िल्मी जगत के अपने सहयोगियों को आमंत्रित करने वाले हैं। वो चाहते हैं कि उनके इस ख़ुशी में सभी लोग मौजूद हों।  


इमरान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्में 'मटरू की बिजली का मंडोला' और 'वंस अपोन अ टाईम इन मुंबई अगेन' में काफी व्यस्त हैं, लेकिन वो इस अवसर को खोना नहीं चाहते थे।

पहली बात तो ये कि वो इस बंगले से भावनात्मक रूप से बेहद जुड़े हुए हैं और इसके 50वे साल पर वो कुछ ख़ास करना चाहते थे और दूसरी बात ये कि इसी बहाने उन्हें अपने करीबी लोगों के साथ वक़्त बिताने का मौका भी मिल जायेगा। इसके लिए ख़ासा उन्होंने अपने व्यस्त जीवन में से कुछ वक़्त निकालने की कोशिश की है।


पार्टी की तैयारी खुद इमरान करवा रहे हैं। वो नहीं चाहते कि इस पार्टी में किसी भी चीज़ की कसर बाकी रहे। और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment