बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर और सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाश्मी बहुत ही जल्द इंटरनेशनल लेवल पर काम करेंगे। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के बारे में कौन नहीं जानता है।
उनकी सबसे पहली फिल्म 'दी लिविंग डे लाइट्स' की नायिका मरियम डी'आबो जो 1987 से कारा मिलोवी के नाम से मशहूर हैं, उनके साथ अब इमरान हाश्मी काम करेंगे ।
एसैप फिल्म्स इस फिल्म की प्रस्तुति करने जा रहा है। इसके निर्माता सिडोमिर कोलर और मार्क्स हैं। साथ ही सिनेमोर्फिक की प्रशिता चौधरी और सिख्या एंटरटेनमेंट के गुनीत मोंगा भी इससे जुड़े हैं।
फिल्म का निर्देशन 'नो मेन्स लैंड' के लिएऑस्कर विजेता डेनिस टनोविक कर रहे हैं। फिलहाल, वो अपनी पूरी टीम के साथ पटियाला में हैं।
सिख्या एंटरटेनमेंट के गुनीत मोंगा कहते हैं,"मरियम डी'आबो जैसी बड़ी और मशहूर अभिनेत्री का फिल्म में होना बहुत ख़ुशी की बात है।"