BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Ekta Kapoor Likely To Be Arrested

एकता कपूर ने किया कुछ ऐसा, हो सकतीं हैं गिरफ्तार!

Tina Krishnan | Aug 14, 2012, 14:03PM IST
 
 

एकता कपूर की फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' में एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने एकता के खिलाफ माहिम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। 7 अगस्त 2012 के दिन माहिम पुलिस स्टेशन में एकता कपूर के खिलाफ एक धर्म विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण सेक्शन 295(ए) के तहत मामला दर्ज करवाया गया। इतना ही नहीं ये लोग सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी से भी मिले, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में सभी जरूरी आवश्यक कदम उठाएंगी। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें एक पादरी को दो कुत्तों की शादी करवाते हुए दिखाया गया है।

इस सीन पर ईसाई समुदाय ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए इसे फिल्म से हटाने की माग की थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एकता कपूर की 'फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम' को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

यह फिल्म शुरुआत से ही अपने एडल्ट कंटेंट के कारण खबरों में बनी हुई थी, लेकिन इस बार इसने एक धर्म विशेष की भावनाओं को चोट पहुंचाने के कारण एकता कपूर को मुश्किलों में डाल दिया है। कैथोलिक सेक्युलर फोरम के महासचिव जोसेफ डायस फिल्म में इस तरह के सीन दिखाए जाने पर एकता कपूर से काफी निराश हैं।

उन्होंने अपने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके पहले गोवा विधानसभा में भी यह मामला उठाया गया है और वहां के सांसद इसे केन्द्रीय सरकार के सामने भी रखने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह मामला सेंसर बोर्ड के सामने भी रखने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। अब देखते हैं कि केस दर्ज होने के बाद एकता कितना कूल रह पातीं हैं
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment