BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Ekta Kapoor Is Among India's 25 Most Powerful Wome

सबसे पावरफुल वुमेन की लिस्ट में शामिल हुईं टेलीविजन क्वीन

agency | Oct 02, 2012, 13:29PM IST
 
 


चर्चित टीवी शो और फिल्म प्रोड्यूशर एकता कपूर का नाम भारतीय कारोबारी जगत की 25 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

बालाजी टेलीफिल्म की संयुक्त प्रबंध निदेशक कपूर का नाम कारोबार पत्रिका ‘बिजनेस टुडे’ ने टेलीविजन और फिल्म में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सूची में शामिल किया।

कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस सम्मानित पुरस्कार को पाकर गौरव महसूस कर रही हूं और मानती हूं कि इससे महिलाओं की क्षमता और बालाजी टेलीफिल्म्स की सामग्री को मान्यता मिली है।’’

सूची में रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अम्बानी, हिंदुस्तान यूनीलीवर की कार्यकारी निदेशक-एचआर लीना नायर, गोदरेज समूह की कार्यकारी निदेशक और मुख्य ब्रांड अधिकारी तान्या दुबाश और पारले एग्रो की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कुआना चौहान सलूजा का नाम भी शामिल है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment