BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Ekta Kapoor Gets Angry On Censor Board

'मैं जो करती हूं उसे हमेशा अश्लील और घटिया माना जाता है'

agency | Jul 04, 2012, 00:06AM IST
 
 

फिल्म निर्माता एकता कपूर ने 'क्या सुपर कूल हैं हम' की प्रथम झलकियों में से सेंसर बोर्ड द्वारा तीन दृश्यों को काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद पूर्वाग्रहों को दोषी ठहराया है। वैसे एकता ने 'क्या सुपर कूल हैं हम' को 'अमेरिकन पाई' श्रृंखला को बॉलीवुड का जवाब बताया है।

अनुराग की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को असभ्य और मूखर्तापूर्ण भाषा होने के बावजूद बिना कांट-छांट के प्रदर्शित किया गया था। तो फिर 'क्या सुपर कूल हैं हम' के साथ ऐसा क्यों हुआ?

इसके जवाब में एकता ने कहा, "यहां एक बहुत बड़ा अंतर है। वह अनुराग कश्यप की फिल्म है- आप जानते हैं, वह कैसी है। हर चीज जो बालाजी या कोई मुख्य विचारधारा वाला फिल्म निर्माता करता है, उसे हमेशा घटिया और मूर्खतापूर्ण माना जाता है।"

उन्होंने कहा, "अगर दिबाकर बनर्जी इस फिल्म को बनाते, तो इसका एक अलग प्रभाव होता। इसलिए हम बॉलीवुड में हमेशा पूर्वाग्रहों से पीड़ित रहते हैं और लगातार लड़ रहे हैं।"

सचिन यार्डी निर्देशित 'क्या सुपर कूल हैं हम' में एकता के भाई तुषार कपूर और अभिनेता रितेश देशमुख सात वर्षो के बाद एक-साथ नजर आएंगे। फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment