'एक थी डायन' के लिए एकता का कॉन्फीडेंशिलिटी क्लॉज
Dainikbhaskar.com
| Dec 20, 2012, 16:01PM IST

अपनी अगली फिल्म ‘एक थी डायन’ से जुड़ी सारी जानकारी गुप्त रखने के लिए निर्माता एकता कपूर ने एक नया रास्ता खोज निकाला है। विशाल भारद्वाज के साथ यह फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहीं एकता ने कॉन्ट्रैक्ट में कॉन्फीडेंशिलिटी क्लॉज डाला है।
इस क्लॉज के मुताबिक यदि फिल्म से जुड़ी कोई भी बात लीक होती है और उसके लिए कोई क्रू मेंबर जिम्मेदार पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कोर्ट केस कर दिया जाएगा।
हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म को लेकर इतनी पजेसिव होने की बात पर एकता कहती हैं, ‘आजकल लोग सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फिल्म से जुड़ी बातें डाल देते हैं। इसलिए यह क्लॉज डालना जरूरी था।’








