कमाई के बाद अब 'एक था टाइगर' ने बना डाला एक और रिकॉर्ड

सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज़ के एक महीने बाद भी नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। यह भारत में मोबाइल फोन पर लंबे समय तक और सबसे ज्यादा बार देखी जानेवाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
एक मोबाइल वीडियो कम्पनी 'वीयूक्लीप' द्वारा जारी एक रिपोर्ट 'ग्लोबल वीडियो इनसाइट' (जीवीआई) के अनुसार कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' कके वीडियो को अगस्त और सितम्बर में सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
वेबसाइट के अधिकारी सलमान हुसैन ने कहा, "पिछले चार महीने से भारत में वीयूक्लीप के 1.4 करोड़ उपभोक्ताओं के बीच 'एक था टाइगर' सबसे ज्यादा देखी गई और इसके वीडियो को सबसे ज्यादा बार खोजा गया। इसकी वजह से यह भारत में मोबाइल पर सबसे ज्यादा देखी जाने सफल फिल्म बन गई है।"
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म ने अब तक बॉक्स आफिस पर 198 करोड रुपये की कमाई की है।






