BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Ek Tha Tiger

'एक था टाइगर': पहले दिन ही 33 करोड़, लेकिन पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज

1 of 10 Photos

मुंबई. बॉलीवुड सुपर स्‍टार सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' ने पहले ही दिन की 32.92 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। यह बॉलीवुड के इतिहास में अब किसी भी फिल्म की पहले दिन की सर्वाधिक कमाई है। ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 33 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अग्नीपथ की 22 करोड़ रुपये की पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई से 11 करोड़ रुपये अधिक है।  हालांकि, एक और ट्रेड एनालिस्‍ट कोमल नाहटा ने ट्वीट किया, 'यह ऑफिसियल है। 'एक था टाइगर' ने पहले दिन 33-35 करोड़ रुपये कमाए हैं। यदि यह इतिहास नहीं है तो क्‍या है? फिल्‍म के दीवानों, सेलिब्रेट करो।' 
वहीं सलमान खान को एक झटका भी लगा है। उनकी फिल्म एक था टाइगर पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। पाकिस्तान में आज एक रिव्यू पैनल ने यह फिल्म देखी और उसके बाद इसे पाकिस्तान में रिलीज न करने का फैसला लिया गया है। 
तरन आदर्श के मुताबिक, फिल्‍म ने बुधवार को अमेरिका के 90 लोकेशंस से 158,100 डॉलर का कलेक्‍शन किया। अभी तीस लोकेशंस के आंकड़े आने बाकी हैं। यूएई में फिल्‍म ने 175,000 डॉलर बटोरे। 
यह फिल्‍म 15 अगस्‍त को रिलीज की गई थी। अभी ईद पर फिल्‍म का कारोबार और बढ़ने की उम्‍मीद है। तरन आदर्श के मुताबिक यह फिल्‍म पहले हफ्ते में 200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पहली फिल्‍म बन सकती है। 
फिल्म रिलीज होने के साथ ही उड़ा 'टाइगर' की हीरोइन का मजाक!
'टाइगर' की सक्सेस से लगी शाहरुख़ के कैंप को मिर्ची!
फ़िल्म समीक्षा: 'एक था टाइगर'


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment