हॉलीवुड अपने बड़े स्टार्स को हर फिल्म के लिए लाखों डॉलर्स देता है और उनमें से कुछ कलाकार ही इतनी बड़ी राशि की कीमत वापस दिला पाते हैं। फोर्ब्स मैगजीन द्वारा हॉलीवुड के उन कलाकारों की सूची जारी की गई है, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को सबसे कम धनराशि कमाकर वापस की। इस फेहरिस्त में एडी मर्फी का नाम सबसे ऊपर है।
एडी मर्फी एक समय में हॉलीवुड के सबसे अधिक मुनाफा दिलाने वाले अभिनेता थे, लेकिन अब इनका नाम सबसे कम मुनाफे लायक स्टार्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
आइये नज़र डालते हैं इस लिस्ट के टॉप 5 ओपवरपेड स्टार्स पर...