पश्चिमी देशों की कई फिल्मी हस्तियों और मॉडल्स की मौत रहस्यमयी हालात में हो चुकी है। कुछ मौतों की गुत्थी बरसों की न्यायिक प्रक्रिया की बाद सुलझ चुकी है तो कुछ घटनाओं से जुड़े रहस्य अभी भी बरकरार हैं। जांच में सामने आया है कि कई मशहूर हस्तियों की हत्या उनके नज़दीकियों द्वारा की गई थीं और इन्हें बेहद घिनौने और क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया।
ऐसा ही एक हादसा है डोरोथी रूथ हूग्सट्रेटन की मौत। बहुत कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाली कैनेडियाई मूल की मॉ़डल डोरोथी की हत्या 20 साल की कम उम्र में ही कर दी गई थी।
बेहद खूबसूरत डोरोथी की हत्या उनके पूर्व पति ने की थी। (आगे की फोटोस्लाइड्स में जानिए डोरोथी की जिंदगी का सफर और मौत की वजह।)