Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Dirty Picture To Telecast On Television On 26 Augu
59 कट्स के बाद आखिरकार टीवी पर आएगी 'डर्टी पिक्चर'
agency | Aug 07, 2012, 17:30PM IST

सोनी टीवी की वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष व व्यवसाय प्रमुख स्नेहा राजानी ने ट्विटर के जरिए बताया कि फिल्म दिन में दो बार प्रसारित की जाएगी। इसे दोपहर 12 बजे और रात 8.30 बजे देखा जा सकेगा।
विद्या बालन अभिनीत यह फिल्म दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता की कहानी है। फिल्म के टीवी प्रसारण के लिए इसमें 59 जगहों पर काट-छांट की गई है।
पहले इसका अप्रैल में टीवी प्रसारण होने वाला था। तब मंत्रालय ने चैनल को लिखा था कि वह प्राइमटाइम में फिल्म का प्रसारण न करे।
अब फिल्म के टीवी प्रसारण को लेकर एकता के बालाजी मोशन पिक्चर्स के अधिकारी खुश हैं।
बालाजी मोशन पिक्चर्स के अधिग्रहण एवं वितरण प्रमुख गिरीश जौहर ने बताया, "हम खुश हैं कि अंतत: हमारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म दर्शकों के लिए टीवी पर प्रसारित होने जा रही है।"
इस फिल्म के लिए विद्या को उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने भी अभिनय किया है।






