BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Did Aamir Reshoot Talaash Climax Secretly

Exclusive:आमिर ने काटी अपनी बात, 'तलाश' की चुपके से की फिर से शूटिंग!

Nishant A Bhuse | May 17, 2012, 10:26AM IST
 
 


आमिर खान ने अपनी फिल्म 'तलाश' का क्लाइमेक्स सीन फिर से शूट किया है। उनको मुंबई के दादर पारसी कालोनी के पुराने बंगले में पिछले हफ्ते यह काम करते देखा गया। इस जगह पर इस फिल्म की शूटिंग पहले भी हो चुकी है।
 
इस तरह की अफवाहें पहले भी आई थीं कि विद्या बालन की 'कहानी' और 'तलाश' का क्लाइमेक्स एक ही जैसा होने के कारण इसे रिशूट किया जाना है। लेकिन, आमिर ने इस तरह की अफवाहों का खंडन किया था। लेकिन, यह खबर आ रही है कि आमिर ने ऐसा किया।
 
 
आमिर से जब यह पूछा गया था कि 'तलाश' और 'कहानी' के क्लाइमेक्स में क्या कोई समानता है? आमिर ने तब कहा था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने तलाश देखी है। यह बहुत अच्छी बनी है। 2011 के धोबी घाट के बाद यह मेरी अगली फिल्म होगी। जून में रिलीज होती लेकिन प्रमोशन के लिए मेरे पास टाइम नहीं है। इसीलिए, इसे नवंबर तक टाल दिया है।'
 
आमिर ने तब यह भी कहा था कि मार्च से नवंबर 2011 तक शूट किए गए इस फिल्म में वह कोई चेंज नहीं करने वाले हैं। सूत्रों का कहना है पुराने बंगले में फिर से कुछ सीन्स को पिछले शनिवार और रविवार को रिशूट किया गया है। इसमें दो रातों को रोशनी जलती रही और वहां फिल्म यूनिट थी। इस बात की पुष्टि वहां के सिक्यूरिटी गार्ड ने भी किया जिसने कहा कि यहां आमिर की शूटिंग चल रही है।
 
सूत्रों के अनसार, बंगले में हल्की नीली रंग की रोशनी इस बात का संकेत था कि अंदर फिल्म का कोई डरावना नाइट सीन शूट किया जा रहा है। अनुमान है कि यह 'तलाश' का वह सीन है जिसमें हीरो को उस लेडी के बारे में कुछ और पता चलता है, जिसका वह पीछा कर रहा होता है।
 
फिलहाल आमिर 'सत्यमेव जयते' के बाद ब्रेक ले रहे हैं और पंचगनी में हैं। उनके पब्लिसिस्ट ने इस खबर की ना तो पुष्टि की और ना ही इससे इंकार किया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment