धोनी ने कहा, 'रणबीर कपूर को तमीज नहीं'!
bhaskar news | Sep 01, 2012, 14:55PM IST

धोनी और रणबीर अगले महीने श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्वकप से पहले पेप्सी के नए विज्ञापन में साथ नजर आएंगे। विज्ञापन की शुरुआत क्रिकेटरों को लेकर जा रही बस से होती है जो व्यस्त इलाके में खराब हो जाती है। रणबीर बस के ऊपर से आते हैं और क्रिकेटरों से बातचीत शुरू करते हैं। फिर कुछ क्रिकेटप्रेमी भी आकर क्रिकेटरों को टी-20 क्रिकेट और उनके पसंदीदा शॉट्स के बारे में बताते हैं।
क्रिकेटप्रेमियों के तौर-तरीके देख धोनी आखिरकार रणबीर से पूछते हैं- यार, ये क्या तमीज है। इस पर रणबीर कहते है- ये टी20 है बॉस, ना तमीज से खेला जाता है न तमीज से देखा जाता है।






