BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Dharmendra Lost Cool When Asked About Sunny-Bobby

VIDEO: एशा की शादी में सन्नी-बॉबी के न आने के सवाल पर ऐसे भड़के धर्मेन्द्र

dainikbhaskar.com | Jul 03, 2012, 13:36PM IST
 
 


धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बिटिया एशा देओल 29 जून 2012 को शादी के बंधन मं बंध गईं| इस शादी में एशा के सौतेले भाई धर्मेन्द्र और बॉबी देओल ने शिरकत नहीं की जिसकी वजह से अटकलों का बाजार गर्म रहा|
पूरी मीडिया में यह मुद्दा छाया रहा कि आखिर सन्नी-बॉबी यहां क्यों नहीं आए| हालांकि, धर्मेन्द्र ने अपनी बड़ी बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी और सन्नी-बॉबी के न आने पर भी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया| शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की|
एशा की शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखने के लिए क्लिक कीजिए
इस ख़ुशी के मौके पर धर्मेन्द्र ने मीडिया से भी बातचीत की, मगर एक पत्रकार के एक सवाल पर वह अपना आपा खो बैठे| पत्रकार ने उनसे सन्नी-बॉबी के न आने की वजह पूछी तो धरम पाजी भड़क गए|
उन्होंने रिपोर्टर को उंगली दिखाते हुए कहा, बकवास मत करो..इतने में ही उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें कुछ और कहने से रोक लिया| गुस्से से लाल धरम पाजी ने बाद में मीडिया से कहा कि ख़ुशी का मौका है और हमें ऐसे मौके पर ऐसी बातों के बारे में सोचना नहीं चाहिए| देखिए धर्मेन्द्र का गुस्सा इस वीडियो में
वीडियो साभार: यू-ट्यूब

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment