मुंबई. रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' से डेलनाज़ ईरानी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। डेलनाज़ का इस शो से बाहर जाना सभी को हैरान कर गया है, क्योंकि किसी को यह अंदेशा नहीं था कि ऐसा होगा।
'कल हो ना हो' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम चुकीं टीवी की दुनिया की चर्चित अदाकारा डेलनाज़ के शो जीतने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं मगर अब उनके प्रशंसक उन्हें इस शो में नहीं देख पाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उन्हें विजेता का प्रबल दावदेार बताया था।
इस शो में डेलनाज के पूर्व पति राजीव पॉल भी शिरकत कर रहे हैं। 14 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद टीवी एक्टर राजीव और डेलनाज़ 2010 में अलग-अलग रहने लगे थे। 2012 में इन्होंने बकायदा तलाक भी ले लिया था।
(आगे के स्लाइड्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ें कि कैसे बाहर हुईं डेलनाज़)