BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Delnaaz Had An Intuition About Rajev's Presence In The House

बिग बॉस में राजीव की मौजूदगी से अंजान नहीं थी डेलनाज

Dainikbhaskar.com | Jan 04, 2013, 15:03PM IST
 
 

डेलनाज़ इरानी और राजीव पॉल पिछले 80 दिनों से बिग बॉस हाउस में एक साथ रह रहे हैं। बिग बॉस हाउस से बाहर अलग-अलग रहने वाले राजीव और डेलनाज के बीच इतने दिनों में काफी कुछ घटित हुआ। 
 
शो से बाहर हो चुके प्रतिभागियों ने दावा किया है कि राजीव और डेलनाज को बिग बॉस हाउस में एक-दूसरे की मौजूदगी का अहसास पहले से ही था। एक्स-प्रतिभागियों के अनुसार राजीव और डेलनाज सुनियोजित गेम प्लान बनाकर शो में आए थे। 
 
दैनिकभास्कर.कॉम को डेलनाज ने भी बताया कि उन्हें इस बात का आभास था कि आयोजकों ने शो के लिए राजीव से भी संपर्क किया था। 
 
डेलनाज ने कहा, "जब मैं शो में पहुंची तो वहां राजीव को देखकर मुझे ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि मुझे इस बात का अंदाजा पहले से था। शो के दौरान ही हमने पास्ट में घटित कई बातों पर डिस्कशन किया। मैं चाहती थी कि वो हमारे पास्ट के बारे में बातचीत बंद करे और एक ताजा शुरुआत करे।"
 
इस बारे में राजीव ने कहा, "मैंने डेलनाज के बिग बॉस हाउस में आने की खबरें मीडिया में सुनीं, लेकिन मैं इस बात को लेकर कन्फर्म नहीं था। शो में डेलनाज को देखने से पहले मुझे यह मालूम नहीं था कि वह बिग बॉस हाउस में है।"
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment