2013 होगा दीपिका के लिए हिट, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में
Dainikbhaskar.com | Dec 28, 2012, 17:13PM IST

दीपिका पादुकोण नए साल 2013 में बॉलीवुड में पूरी तरह से छाई रहेंगी। 2013 में दीपिका की 4 बड़ी फिल्में आ रही हैं। इनमें ‘रेस-2’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘रामलीला’ शामिल हैं। ये सभी फिल्में 2013 की सबसे बड़ी फिल्मों की सूची में शामिल हैं।
‘रेस-2’ अब्बास मस्तान की फिल्म है जिसमें दीपिका के साथ सैफ अली खान हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ये जवानी है दीवानी’ में दीपिका और रणबीर कपूर दिखेंगे। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में दीपिका, शाहरुख खान के साथ दिखेंगी और रामलीला के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं।
शाहरुख, रणबीर कपूर और सैफ के साथ दीपिका पहले भी काम कर चुकी हैं और सफल फिल्में दी हैं। ‘ओम शांति ओम’ से शाहरुख के साथ उन्होंने अपनी फिल्मी पारी शुरू की थी।
सैफ के साथ उनकी जोड़ी ‘लव आजकल’, ‘आरक्षण’ और ‘कॉकटेल’ में जमी थी और रणबीर के साथ वो ‘बचना ऐ हसीनों’ में नजर आईं थीं। बाकी अभिनेत्रियों के मुकाबले दीपिका के पास ज्यादा फिल्में हैं।






