रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कोचादईयान' से कैटरीना को बाहर का रास्ता दिखा कर उनकी सबसे बड़ी दुश्मन दीपिका पादुकोण को उनका वाला रोल दे दिया गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका ने इसके लिए अब्बास-मस्तान की फिल्म 'रेस 2' से खुद को अलग कर लिया व पूरे डेट्स रजनीकांत की फिल्म को दे दिए हैं।
सूत्र ने बताया, दीपिका ने 'रेस 2' छोड़ने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वे रजनीकांत की फिल्म को ज्यादा समय दे सकें। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी दीपिका के इस अनप्रोफेशनल कदम से बहुत अपसेट हैं। दीपिका ने ऐसा कर संजय दत्त औऱ सैफ अली खान के लिए मुसीबतें बढ़ा दीं हैं जिन्होंने इस फिल्म के लिए अपने डेट्स दे रखे थे।
रमेश तौरानी इस फिल्म से दीपिका के हाथ खींचने के पीछे के बाद कड़ी कारवाई करने का मन बना रहे हैं क्योंकि उनके मैनेजर ने उन्हें गलत जानकारी दी थी। दीपिका के मैनेजर ने कहा थी कि वे 'रेस 2' की शूटिंग में इसलिए शामिल नहीं हो पाएंगी क्योंकि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में अवसर मिल रहा है।
अब देखते हैं कि दीपिका इस बारे में क्या सफाई देती हैं।