BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Daughter Looks Like Twinkle:Akshay Kumar

अक्की ने खोला राज़, किसकी तरह दिखती हैं उनकी बेटी!

agency | Sep 25, 2012, 15:02PM IST
 
 


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को दूसरी बार पिता बन गए और उनका कहना है कि उनकी नवजात बेटी अपनी मां ट्विंकल जैसी दिखती है। 45 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि हमारे घर एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया है, जो अपनी मां और नानी (डिम्पल कपाड़िया) जैसी दिखती है।
बच्ची का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मंगलवार सुबह हुआ। इससे पहले दोनों का आरव नाम का एक 10 वर्षीय बेटा भी है।
अक्षय सोमवार शाम अपनी आने वाली फिल्म `ओ माय गॉड` के प्रचार के सिलसिले में जयपुर में थे, लेकिन वह अपनी पत्नी की देखभाल के लिए मुंबई लौट आए थे। बेटी के जन्म के समय वह ट्विंकल के साथ मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि मेरे पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं हर किसी को उनकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment