VIDEO:जब दारा सिंह बोलते थे जय श्री राम, लगता था जैसे खुद आ गए हनुमान
dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 13:23PM IST

मुंबई. फिल्म अभिनेता और विश्व प्रसिद्ध पहलवान रह चुके दारा सिंह की तबीयत काफी अधिक खराब है। दारा सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि दारा सिंह ने दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम रामायण में हनुमान का पात्र निभाया था। हनुमान के चरित्र को दारा सिंह ने जीवंत कर दिया था जिसके चलते आज तक हनुमान वाली उनकी छवि लोगों के मन मस्तिष्क पर है।
आज दारा सिंह का वही वीडियो हम आपको दिखा रहे है।साथ ही दारा सिंह के लिए आप भी कुछ कहना चाहें तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिख सकते हैं।







