dainikbhaskar.com ने एकता के साथ सेलेब्रेट किया 200 मिलियन PVs का जश्न

आपकी पसंदीदा वेबसाइट्स dainikbhaskar.com और divyabhaskar.co.in अब 200 मिलियन क्लब में शामिल हो गई है। आपने जो सुझाव दिए, उन पर हमने अमल किया और आपने मात्र छह महीने में इन साइट्स के पेजव्यूज सौ मिलियन से दो सौ मिलियन पहुंचा दिए। इतनी तेजी से यह अहम मुकाम पाना अपने आप में अनोखा-अनूठा अचीवमेंट है। यह आप रीडर्स ने ही संभव कराया है। इसलिए आपको बधाई।
आपका यह अचीवमेंट हमारे लिए हमारी कोशिशों की कामयाबी और हमारे लिए जश्न का सबब है। इस जश्न में सोमवार को एकता कपूर भी शामिल हुईं। एकता ने नोएडा ऑफिस में dainikbhaskar.com परिवार के सभी सदस्यों के साथ केक काट कर 200 मिलियन पेजव्यूज (पीवीज) का जश्न सेलेब्रेट किया।
भास्कर समूह की वेबसाइट dainikbhaskar.com लगातार आठ महीने से सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली हिंदी न्यूज वेबसाइट बनी हुई है। समूह की गुजराती वेबसाइट divyabhaskar.co.in गुजराती न्यूज वेबसाइट्स में सभी से आगे है। अंग्रेजी (dailybhaskar.com) और मराठी (divyamarathi.bhaskar.com ) की वेबसाइट भी अपनी-अपनी भाषाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही न्यूज वेबसाइट्स हैं।
न केवल पीवीज, बल्कि पेज डेप्थ (पाठक द्वारा साइट पर पढ़े जाने वाले पेज की औसत संख्या) के लिहाज से भी dainikbhaskar.com सबसे आगे है। वेबसाइट को इस मुकाम तक पहुंचाने में आपका यानी रीडर्स का अहम रोल रहा है। रीडर्स ने लगातार सुझाव दिए और उन सुझावों पर अमल सुनिश्चित करके साइट को उनके लिए जरूरी, ज्यादा सुविधाजनक और ज्यादा उपयोगी बनाया जाता रहा। न केवल कंटेंट, बल्कि प्रॉडक्ट के स्तर पर भी रीडर्स की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया।
रीडर्स के नियमित सुझाव तो आते ही रहे, समय-समय पर हमारी ओर से उनकी बात जानने-समझने के लिए खास सर्वे भी कराए गए। इससे यह पता चला कि रीडर्स को नई सोच की झलक लिए अपडेटेड व अलग कंटेंट चाहिए। उन्हें ऐसा ही कंटेंट मिला। नतीजा रहा कि साइट्स पर आने वाले लोगों और पढ़े जाने वाले पेज की संख्या लगातार बढ़ती गई।
कंटेंट को लेकर कई अनूठे प्रयोग किए गए। तमाम बड़े इवेंट का जैसा 6-डी कवरेज dainikbhaskar.com ने किया, वैसा किसी और वेबसाइट पर नहीं दिखा। सीरियस खबरों के साथ साइट पर ह्यूमर भी दिया गया। इस सेक्शन में खासा जोर देकर वीडियो, कार्टून, जोक्स,एसएमएस वगैरह पढ़ने के लिए दिए गए। इस सेक्शन को रीडर्स ने बेहद पसंद किया।
रीडर्स के सुझाव के मुताबिक बेहतरीन गैजेट-गिज्मो से संबंधित खबरें देने के लिए एक अलग सेक्शन पेश किया गया। यहां न केवल खबरें, बल्कि गैजेट रिव्यू भी दिया गया।
जीवन दर्शन और धर्म-अध्यात्म से जुड़ा एक अलग सेक्शन 'जीवन मंत्र' के नाम से बनाया गया। इसके तहत पाठकों को धर्म-अध्यात्म से कहीं आगे की चीजें पढ़ने-जानने को दी गईं।
कुल मिला कर रीडर्स की जरूरत को समझते हुए उन्हें बेहतरीन, वैरायटी वाले, एक्स्क्लूसिव कंटेंट दिया गया। साथ ही, कंटेंट का प्रेजेंटेशन भी उनकी सुविधा को ध्यान में रख कर ही किया गया।
अपने शहर की खबरों को लेकर रीडर्स सबसे ज्यादा जरूरतमंद दिखे। तो उन्हें न केवल उनके शहर की रियल टाइम खबरें दी गईं, बल्कि रियल टाइम तस्वीरें और वीडियो भी दिए गए। तमाम बड़े शहरों में संवाददाताओं के जरिए पाठकों तक घटना घटते ही खबर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। शहरों पर केंद्रित हर शहर का एक अलग सेक्शन ही बना दिया गया, जहां संबंधित शहर से जुड़ी हर बात पढ़ने-जानने को मिलेगी।
रीडर्स में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज देखते हुए उन्हें लाइव फैक्टर का अहसास कराने के लिए बॉल बाय बॉल अपडेट और हर मैच पर कमेंट्री के साथ कवरेज दिया गया। कई नामी खिलाड़ियों को एक्टपर्ट पैनल में शामिल करके पाठकों को विशेषज्ञों के हवाले से मैच का प्रीव्यू-रीव्यू बताया गया।
मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले पाठकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए dainikbhaskar.com को मोबाइल पर भीउपलब्ध कराया गया। एंड्रॉयड, आईफोन, वैप अप्लीकेशंस के जरिए कोई भी मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ता हर पल dainikbhaskar.com के साथ रह सकता है।
बॉलीवुड सितारों ने भी माना दम
इन तमाम पहल को रीडर्स ने तो पसंद किया ही, बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के तमाम दिग्गजों भी इसकी अनदेखी नहीं कर सके। उन्होंने समूह की वेबसाइट्स के जरिए अपनी फिल्मों या अन्य प्रोजेक्ट का प्रचार किया। इन दिग्गजों में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, बिपाशा बसु, सोनम कपूर, अजय देवगन, वीना मलिक....शामिल हैं। सोमवार को एकता कपूर भी अपनी आने वाली फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' के प्रोमोशन के सिलसिले में dainikbhaskar.com के नोएडा ऑफिस आई थीं।
यूजर इंगेजमेंट
पाठकों से संवाद को नया आयाम देने के लिए dainikbhaskar.com ने एक अलग प्रयोग किया। 'खुल के बोल'नाम से पाठकों को अपने विचार दुनिया तक पहुंचाने का खुला मंच दिया और उनकी भागीदारी के हिसाब से उन्हें 'बैज' दिए गए। यहां उन्हें दूसरों को फॉलो करने और अपना फॉलोअर बनाने की भी सुविधा मिली।
पाठकों से संवाद के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग का dainikbhaskar.com ने जो इस्तेमाल किया, वह अपने आप में अनूठा है। अहम मुद्दों से जुड़ी चर्चित हस्ती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पाठकों को रूबरू कराने का यह प्रयोग काफी सफल रहा और पसंद किया गया। अरविंद केजरीवाल, चेतन भगत जैसी हस्तियां खुद भी इस तरह पाठकों से संवाद कर काफी रोमांचित और उत्साहित दिखे।
यूजर इंगेजमेंट का सबसे बड़ा उदाहरण 'भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स' रहा, जहां हमारे रीडर्स ने ही पहले नॉमिनेशन तय किए और अंत में सुपरस्टार का फैसला किया।
इन सभी पहल का ही मिला-जुला नतीजा रहा कि रीडर्स ने dainikbhaskar.com को न केवल सरताज बनाया, बल्कि कुछ ही महीनों में समूह की वेबसाइट के पीवीज का आंकड़ा सौ मिलियन से दो सौ मिलियन पहुंचा दिया। हमें आगे भी आपके सुझावों का हमेशा इंतजार रहेगा।







