BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Court Summoned Salman Khan In Hit And Run Case

फिर मुश्किल में सलमान, 27 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

bhaskar network | Dec 04, 2012, 11:22AM IST
 
 


सलमान खान फिर मुश्किलों में हैं। ‘हिट एंड रन’ मामले में उनके खिलाफ समन जारी किया गया है। उन्हें 27
दिसंबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

पूर्व नौकरशाह एवं मशहूर वकील आभा सिंह की याचिका पर बांद्रा कोर्ट ने यह आदेश दिया। सलमान के अलावा बांद्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भी कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

याचिका में कहा गया है कि बांद्रा पुलिस ने सलमान को बचाने व मामले में देरी करने के लिए कोर्ट में झूठे सबूत पेश किए। सिंह का आरोप है कि कोर्ट ने लगभग 100 बार सलमान को तलब किया। वे इनमें से 82 बार कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।

क्या है मामला
सलमान पर आरोप है कि उन्होंने 28 सितंबर 2002 की रात अपने टोयोटा लैंड क्रूजर कार से पांच लोगों को कुचल दिया। इसमें से एक की मौत हो गई थी। चार घायल हुए थे।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment