BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Controversies Related To Sunny Leone's Jism 2

जिस्म 2 से जुड़े पांच विवाद

dainikbhaskar.com | Aug 01, 2012, 17:02PM IST
 
 


 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रहीं पोर्न स्टार सनी लियोनी ने कहा है कि इस फिल्म को वे अपनी फैमिली के साथ देख सकती हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करने दिल्ली पहुंची सनी लियोनी ने एक चैनल से कहा, 'मैंने अपने पति के साथ यह फिल्म देखी। मैं रो रही थी क्योंकि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं परिवार के साथ देख सकती हूं।'
 
शुक्रवार को 'जिस्‍म 2' रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी 'लीक' हो गई है। इस फिल्म में सनी लियोनी एक पॉर्न स्टार की भूमिका में हैं। सूत्रों की मानें तो कहानी कुछ यूं हैं। सनी अपने पति के साथ एक शांतपूर्ण जीवन जी रही होती हैं। लेकिन तभी उनके पति की हत्या हो जाती है। पति की हत्या के साथ ही सनी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए सनी पोर्न इंडस्ट्री का रुख करती हैं। और बाद में सनी सबसे बड़ी पोर्न स्टार बन जाती हैं। 
इसी बीच, इंटेलीजेंस हेड की भूमिका निभा रहे अरुणोदय सिंह सनी लियोनी से रणदीप हुडा के नजदीक जाने की पेशकश करते हैं। रणदीप एक वॉन्टेड आतंकवादी की भूमिका में हैं। इसके बदले में सनी अपने पति के हत्यारे की तलाश की डील करती है। फिल्म में आखिर में बेहद दिलचस्प मोड़ तब आता है जब सनी को पता चलता है कि रणदीप ने ही उनके पति का मर्डर किया है। लेकिन तब तक सनी रणदीप के प्यार की गिरफ्त में आ जाती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment