BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Controversial Guru Swami Nithyananda In 'Bigg Boss

सेक्स स्कैंडल में फंसे स्वामी नित्यानंद 'बिग बॉस-6' में!

dainikbhaskar.com | Sep 20, 2012, 17:21PM IST
 
 

रियलटी शो बिग बॉस का छठा सीजन कुछ ही दिनों में टीवी पर शुरू होने वाला है. ऐसे में इस शो और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी को लेकर अभी से ही चर्चा शुरू हो गई है।

इस बार भी बिग बॉस-6 में कौन-कौन से प्रतिभागी शामिल होंगे, चर्चाएं अभी से जोर पकड़ ली है। ऐसी ख़बरें हैं कि विवादास्‍पद आध्‍यात्मिक गुरु स्‍वामी नित्‍यानंद बिग बॉस के घर में इस बार प्रतिभागी के तौर पर नजर आ सकते हैं। बिग बॉस के घर में अभी तक विभिन्‍न क्षेत्रों से रियल लाइफ में कई विवादास्‍पद किरदार शामिल हुए हैं। अब इस बार यदि स्‍वामी नित्‍यानंद शामिल होंगे तो विवादित शख्सियत की फेहरिस्‍त और लंबी हो जाएगी।

स्वामी के प्रवक्ता ने भी शो के लिए उन्हें अप्रोच किये जाने की बात स्वीकारी है. स्‍वामी नित्‍यानंद के प्रवक्ता देल भागवावर ने एक डेली अख़बार को बताया कि बिग बॉस के लिए स्वामीजी को न्यौता मिला है, वह इसमें भाग लेंगे या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

गौरतलब है कि स्‍वामी नित्‍यानंद पिछले कुछ समय से विवादों में रहे हैं. वह उस समय विवादों में आए जब एक तमिल एक्ट्रेस रंजीता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में उनका उनका वीडियो सबके सामने आया.

सेक्स स्कैंडल के अलावा उनके ऊपर अपनी एक शिष्‍या के साथ पांच वर्षों में 40 बार बलात्कार करने का आरोप भी लग चुका है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment