SNAPS: एके हंगल की शोक सभा में शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियां
dainikbhaskar.com
| Aug 28, 2012, 12:43PM IST

वेटरन एक्टर एके हंगल की शोक सभा का आयोजन किया गया। इसे मुंबई के जुहू स्थित पृथ्वी थिएटर्स में आयोजित किया गया। इस मौके पर अनुपम खेर, जावेद अख्तर और शबाना आजमी मौजूद रहे। कबीर बेदी, पूनम ढिल्लों और इला अरुण भी यहां आए। अनुपम खेर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, 'पृथ्वी थिएटर्स में हंगल साहब की प्रार्थना सभा में शामिल होना दिल को छू लेने वाला अनुभव था। मैंने अपनी पहली हीरोइन रोहिणी हट्टंगड़ी से भी मुलाकात की।' एक दिन पहले शबाना आजमी ने ट्वीट किया था, 'कल 27 अगस्त को शाम 4-5 के बीच एके हंगल साहब की याद में पृथ्वी थिएटर जुहू में प्रार्थना सभा रखी गई है। आप सब आमंत्रित हैं। कृपया यह मेसेज सबको पास करें। इसे आईपीटीए ऑर्गनाइज कर रही है।






