बोल्ड चित्रांगदा के स्टेटमेंट्स भी बिंदास
Dainikbhaskar.com | Jan 07, 2013, 15:06PM IST

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की छवि हमेशा से ही एक बोल्ड नायिका की रही है। यहां बोल्ड का अर्थ अच्छे व मजबूत किरदारों से है, जो कामुक होने के साथ-साथ गंभीर भी होते हैं और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इसी तरह चित्रांगदा की सोच भी काफी बोल्ड है।
हालिया फिल्म ‘इंकार’ में सेक्शुअल हैरासमेंट की शिकार का किरदार निभाने वाली चित्रांगदा का मानना है कि रेप साबित करना ज्यादा आसान है, लेकिन सेक्शुअल हैरासमेंट को प्रूव करना बेहद मुश्किल।
वे कहती हैं, ‘रेप को मेडिकली साबित किया जा सकता है, लेकिन दुनिया के सामने यह प्रूव करना मुश्किल है कि किसी ने आपको शारीरिक रूप से तथा बातों से सेक्शुअली हैरास किया है और आपका फायदा उठाया है।’ देखना यह है कि चित्रांगदा के ये विचार उन्हें किसी विवाद में न उलझा दें।






