चित्रांगदा के आइटम नंबर पर मचा बवाल, अश्लील शब्द हटाए गए
agency
| Jul 28, 2012, 09:51AM IST

गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया है और इसे सुनते ही लोगों ने इसके बोलों पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा, "फखत यू' वास्तव में एक मराठी शब्द है जिसका मतलब 'सिर्फ तुम' है।"
चित्रांगदा ने कहा, "हर कोई इसका मतलब नहीं समझ सकता। वे इसका कुछ और मतलब लगा सकते हैं। अत: इस स्थिति से बचने के लिए फिल्म निर्माता ने इसकी जगह 'जस्ट यू' रखने का फैसला किया और यह भी उतना ही मस्ती भरा है।"
उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे अप्रिय मान सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता की ऐसी कोई मंशा नहीं है। यह एक पारिवारिक फिल्म है और बच्चों के लिए है।"
शिरीष कुंदर निर्देशित 'जोकर' में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है और यह 31 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी।






