BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Chitrangada's Hot Item Number Lyrics Changed

चित्रांगदा के आइटम नंबर पर मचा बवाल, अश्लील शब्द हटाए गए

agency | Jul 28, 2012, 09:51AM IST
 
 

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने खुलासा किया है कि 'जोकर' फिल्म में उनके आइटम नंबर के बोलों 'आई वांट फखत यू' को बदलकर 'आई वांट जस्ट यू' कर दिया गया है।

गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया है और इसे सुनते ही लोगों ने इसके बोलों पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा, "फखत यू' वास्तव में एक मराठी शब्द है जिसका मतलब 'सिर्फ तुम' है।"

चित्रांगदा ने कहा, "हर कोई इसका मतलब नहीं समझ सकता। वे इसका कुछ और मतलब लगा सकते हैं। अत: इस स्थिति से बचने के लिए फिल्म निर्माता ने इसकी जगह 'जस्ट यू' रखने का फैसला किया और यह भी उतना ही मस्ती भरा है।"


उन्होंने कहा, "कुछ लोग इसे अप्रिय मान सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता की ऐसी कोई मंशा नहीं है। यह एक पारिवारिक फिल्म है और बच्चों के लिए है।"


शिरीष कुंदर निर्देशित 'जोकर' में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है और यह 31 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment