'चश्मेबद्दूर' 1981 की हिंदी फिल्म 'चश्मेबद्दूर' की रीमेक है। ये कहानी है एक लड़के की जो कि एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। उसके दो दोस्त उसकी इस ख़ुशी से जल कर उसके प्यार को तोड़ना चाहते हैं। किस-किस प्रकार के पैंतरे वे इस्तेमाल करते हैं वो देखने योग्य होगा। ये एक कॉमेडी फिल्म है।
फिल्म के निर्माता और निर्देशक के हिसाब ये इस फिल्म की कहानी आजकल के नौजवानों पर ज्यादा सही बैठती है क्योंकि ज़्यादातर कमीने दोस्त ही मिलते हैं आज की पीढ़ियों में। ये दोस्त भले ही दिल के बहुत अच्छे हों लेकिन उनका दिमाग बेहद खुराफाती होता है।
अच्छे दोस्तों की कहानी तो कई बार पर्दे पर देखी गई है लेकिन लगभग कई अंतराल के बाद दर्शकों को कमीने दोस्तों की फिल्म देखने को मिलेगी।
इस फिल्म में उन तीन दोस्तों का किरदार अली ज़फर, सिद्धार्थ और देवांशु निभा रहे हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार अदा कर रही हैं तपसी पनु। फिल्म का निर्देशन किया है कॉमेडी फिल्मों के राज डेविड धवन ने। एक बार फिर से वो दर्शकों के लिए मजेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। यही नहीं, इस फिल्म की असल निर्देशिका साई परंजपयी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और कहानी लेखिका भी हैं।