आज रिलीज हो रही चक्रव्यूह का रावण कौन?
dainikbhaskar.com
| Oct 24, 2012, 08:49AM IST

चक्रव्यूह दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। लेकिन यह साफ नहीं है कि इस फिल्म में रावण कौन है। निर्देशक प्रकाश झा कहते हैं कि यह कहना मुश्किल है कि नक्सलियों और पुलिसकर्मियों में कौन बुरा है। क्योंकि एक तरफ तो ऐसी अवधारणा है कि पुलिस नक्सलियों पर अत्याचार करती है वहीं समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो नक्सलियों को आतंकवादी मानता है।






