निर्देशक शाद अली की दूसरी शादी का मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन हुआ। शाद ने स्टाइलिस्ट आरती पारकर से शादी की है।
इस रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियों ने पहुंचकर शाद और उनके परिवार को शुभकामना दी।
शाद को बधाई देने वालों में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाम शामिल रहे। इसके अलावा अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई देने पहुंचे।
शाद ने 'बंटी और बबली' और 'साथिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर सफलता पायी थी। वह मुज़फ्फर अली के बेटे हैं। देखिये, इस वेडिंग रिसेप्शन पर पहुंचे सेलेब्स की खास तस्वीरें: