मुंबई में सीसीएल 3 में वीर मराठी और मुंबई हीरोज के बीच मैच हुआ। अब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मैच मुंबई में हो और वहां कोई सेलिब्रिटी नजर न आये, भला ऐसा कैसे हो सकता है।
वीर मराठी के ऑनर रितेश देशमुख और जेनेलिया के अलावा यहां कई और सितारे मैदान और मैदान के बाहर नजर आये।
बॉबी देओल,रितेश देशमुख,सुनील शेट्टी,आफताब शिवदासानी,सचिन जोशी आदि जहां मैदान पर चौके-छक्के मारने और विकेट लेने में व्यस्त थे, वहीं उनका हौसला बढ़ाने के लिए कई अन्य सेलेब्स भी नजर आये।
तस्वीरों में देखिए कौन-कौन इस मैच में नजर आया: