सिंगिंग करियर को रिवाइव करना चाहती हैं कार्ला
Dainikbhaskar.com
| Dec 06, 2012, 15:30PM IST

मशहूर सिंगर और फ्रांस की प्रथम महिला रह चुकीं कार्ला ब्रूनी अपने सिंगिंग करियर को रिवाइव करने पर ध्यान दे रही हैं। दरअसल, मई में ब्रूनी के पति निकोलस सरकोजी राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ब्रूनी ने यह निर्णय लिया है। फिलहाल चुनाव हारने की वजह से सरकोजी को राष्ट्रपति निवास एलाइस पैलेस खाली करने को कहा गया है, जिसमें कार्ला व्यस्त हैं।
फ्रांस की पत्रिका वोग को दिए इंटरव्यू में ब्रूनी ने कहा था कि एलाइस में रहना एक अच्छा अनुभव था, लेकिन अब मैं वापस एक सामान्य नागरिक की तरह जिंदगी जीना चाहती हूं। मुझे फिर से कला की दुनिया में वापस जाना है।






